Gopal bhand biography in hindi
Home / Celebrity Biographies / Gopal bhand biography in hindi
(कहानी) : गोपाल भाँड़ Sabse Achchha Kaun (Bangla Story in Hindi) : Gopal Bhand
गोपाल ने नापी धरती (कहानी) : गोपाल भाँड़ Gopal Ne Naapi Dharti (Bangla Story in Hindi) : Gopal Bhand
मन के लड्डू (कहानी) : गोपाल भाँड़ Man Ke Laddu (Bangla Story in Hindi) : Gopal Bhand
मुख बंद रखने की कीमत (कहानी) : गोपाल भाँड़ Mukh Band Rakhne Ki Keemat (Bangla Story in Hindi) : Gopal Bhand
चार मूर्ख (कहानी) : गोपाल भाँड़ Chaar Moorakh (Bangla Story in Hindi) : Gopal Bhand
रास्ते का पत्थर (कहानी) : गोपाल भाँड़ Raaste Kaa Patthar (Bangla Story in Hindi) : Gopal Bhand
प्रथम पुरुष (कहानी) : गोपाल भाँड़ Pratham Purush (Bangla Story in Hindi) : Gopal Bhand
गोपाल भाँड़ की कहानियाँ : (बांग्ला कहानी)
प्राचीन काल में बंगाल में एक राज्य था-कृष्णनगर। इस राज्य के लोग शान्ति-प्रिय थे। कला-संस्कृति के प्रति इस राज्य के लोगों का गहरा लगाव था। कृष्णनगर पर ऐसे तो अनेक शासकों ने राज्य किया किन्तु जो प्रसिद्धि राजा कृष्णचन्द्र राय ने पाई, उसकी अन्य किसी से तुलना नहीं की जा सकती। राजा कृष्णचन्द्र राय सहृदय प्रजापालक, हास-परिहास में रुचि लेनेवाले न्यायप्रिय शासक थे। उनके शासनकाल में कृष्णनगर की प्रजा हर तरह से सुखी थी क्योंकि राजा कृष्णचन्द्र राय प्रजा के दुख से दुखी, प्रजा के सुख से सुखी होते थे। इस संग्रह की कहानी ‘गोपाल ने दी महाराज को सीख’ इस किंवदन्ती की पुष्टि करती है।
आमोदप्रिय होने के कारण महाराज कृष्णचन्द्र राय के दरबार में विभिन्न कलाओं के विद्वानों को सम्मानजनक स्थान प्राप्त था, उनके दरबार में गोपाल नाम का एक युवक ‘विदूषक’ के रूप में शामिल किया गया। गोपाल की तीव्र मेधाशक्ति, वाक्पटुता और परिस्थितिजन्य विवेक से कार्य करने की विशिष्ट क्षमता ने जल्दी ही उसे राजा कृष्णचन्द्र राय के दरबार का खास अंग बना दिया।
जिन दिनों कृष्णनगर पर राजा कृष्णचन्द्र राय का शासन था, उन दिनों मुर्शिदाबाद का निजाम एक सनकी नवाब के हाथों में था। कृष्णनगर के राजा के पास वह तरह-तरह के विचित्रातापूर्ण पैगाम भेजता रहता था। एक बार उसने राजा कृष्णचन्द्र राय से आसमान के तारों की संख्या पूछी तो दूसरी बार पृथ्वी की लम्बाई-चैड़ाई का गणित जानना चाहा। इस तरह के विचित्रातापूर्ण सवालों को हल करने में गोपाल की चतुराई काम आती थी। इस कारण अपने जीवनकाल में ही गोपाल किंवदन्ती बन गया था। आज भी बंगाल के गाँवों में लोगों को गोपाल भाँड़ की चुटीली कहानियाँ कहते-सुनते देखा जा सकता है।
इन कहानियों में व्यंग्य है, हास्य है, रोचकता है, चतुराई है, न्याय है और है सबको गुदगुदा देनेवाली शक्ति। ठीक वैसी जैसी अकबर-बीरबल की कहानियों में है। मुल्ला नसीरुद्दीन या शेखचिल्ली की कहानियों में है। इन कहानियों से सूझ भी मिलती है और आत्मा का संगीत भी।-अशोक महेश्वरी
.
प्रथम पुरुष गोपाल भाँड़ कहानी
Pratham Purush Gopal Bhand Story in Hindi , kids stories, moral stories, kids stori, hindi kahaniya, hindi kahani for kids, stories in hindi,गोपाल भाँड़ कहानी ,Motivational Story,
बहुत समय पहले बंगाल में महाराजा कृष्णचन्द्र का राज्य था। उनके दरबार में बहुत सारे विदूषक थे। सबसे ज्यादा लोकप्रिय था गोपाल। गोपाल नाई था
हमारे इस कहानी को भी पड़े :कटहल पाने की तरक़ीब गोपाल भाँड़ कहानी
लेकिन सब लोग उसे गोपाल भांड कहकर बुलाते थे। भांड यानी मसखरा, जो लोगों को हंसा सकता हो। अपने चुटकलों, हावभाव, टीका – टिप्पणी और महाराज या अन्य लोगों को मूर्ख बनाने के तरीको ने गोपाल को प्रसिद्ध कर दिया था।
गोपाल से पार पाना नामुनकिन था। न ही उसके हाथ कोई चालाकी – चुस्ती कर सकता था। गोपाल को सारा खेल पहले ही पता चल जाता और वह चतुराई से पासा पलट देता था। उस जमाने में लोग अजीबोगरीब अंधविश्वास पालते थे। एक तो खुद ही वे कुछ जानते – बुझते नही थे और वह जमाना भी ज्ञान – विज्ञान का नही था।
कई लोगों की तरह महाराजा भी यह मानते थे कि सुबह उठते ही जिस व्यक्ति का चेहरा वह सबसे पहले देखेंगे, वही व्यक्ति उनके उस दिन का समय निर्धारित करेगा। यदि उनका दिन अच्छा निकलता तो वह व्यक्ति शुभ माना जाता। अगले दिन उसे इनाम दिया जाता था। और अगर दिन में कुछ दुर्भाग्यपूर्ण हो जाता था, तो वह व्यक्ति अमंगल का प्रतीक या राज्य के लिए खतरा हो जाता। अगले दिन महाराजा उसे दंड देते। संकट जितना गहरा होता, दंड उतना ही अधिक।
राज्य में सबको महाराजा के इस विशवास का पता था और सुबह – सुबह कोई भी उनके पास नही फटकता था। अगर कहीं स्वर्ण मुद्राएं, जमीन का टुकड़ा या अच्छी दुधारू गांय मिल जाती तब तो पौ – बारह थी, लेकिन दंड मिलने का भी तो डर था – बेंत भी पड़ सकते थे या फिर देशनिकाला भी दिया जा सकता था। इसलिए, कोई भी अपनी जान जोखिम में डालने को तैयार नही था।
लेकिन गोपाल, महाराजा या उनकी सनक से डरता नही था। उसे तो अपने दंडित होने का भी डर नही था क्योंकि वह जानता था कि अपनी बुद्धि के बल पर वह हर मुस्किल आसान कर सकता है।
वैसे भी, उठने पर महाराजा अपने सेवकों और अंगरक्षकों या महारानी को ही देखते थे। इतनी सुबह महल में कोई भी आगंतुक तो आने से रहा। हाँ, कभी – कभी महामंत्री कोई जरुरी मसला लेकर महाराजा के पास जरूर आ जाते थे। ऐसी घड़ी में तो महाराजा को इनाम – सजा, सब भूल जाता था।
हमारे इस कहानी को भी पड़े :भविष्यवाणी गोपाल भाँड़ की कहानी
कभी – कभी महाराजा सुबह – सवेरे उठकर घूमने निकल जाते थे। कभी महल के भीतर ही फल – वाटिका या उद्यान में या नदी किनारे था फिर बाजार भी। उस दौरान आते – जाते वे किसी को भी मिल सकते थे।
जो भी सबसे पहले उनके सामने आता, डर के मारे उसके पसीने छूट जाते और वह सोचने लगता कि जाने महाराजा का आज का दिन कैसा बीतेगा?
जाने उसे इनाम मिलेगा या दंड?
एक रोज महाराजा नदी किनारे घूमने चले गए। पौ बस फ़टी ही थी और किनारा भी सुनसान था।
गोपाल वैसे तो देर तक सोता था, लेकिन उस दिन उसके पेट में चूहे ऐसे दौड़े कि वह सुबह – सुबह ही उठ बैठा। उसका मन ताजा मछली खाने का हुआ और उसने सोचा कि नदी के किनारे बैठे मछुआरों से जाकर मछली खरीद ली जाए। वह जानता था कि सूर्योदय से पहले गए हुए मछुआरे उसी समय वापस आतें हैं। पर उस दिन वहां कोई नही था।
गोपाल यह देखकर बहुत हैरान हुआ। फिर उसने महाराज कृष्णचन्द्र को नदी किनारे घुमते हुए देखा।
महाराज ने भी उसे देखा। “अरे गोपाल!” वे चकित होकर बोले, “मै तो सोचता था कि तुम दोपहर से पहले बिस्तर से उठते ही नही।”
“प्रणाम, महाराज,” गोपाल बोला। “जी, वैसे तो मै देर से ही उठता हूँ। आज मेरे मन में जाने क्या आया, सोचा चलूँ, मै भी अपना भाग्य आजमाऊँ। इसी कारण यहाँ नदी किनारे आ गया।”
“मै कुछ समझा नही,” महाराज बोले, “अपने भाग्य का फैसल यहाँ कैसे करोगे?”
“मै जानता था कि आज सबसे पहले मै ही आपको मिलूंगा,” गोपाल चतुराई से बोला।
“तुम ऐसा कैसे जानते थे?” महाराज हैरान होकर बोले।
“बस, कभी – कभी पता चल जाता है, चुटकी बजाते ही…,” गोपाल बोला।
“मै समझा नही सकता। खैर, मुझे विशवास है कि आज मैंने सबसे पहले आप का शुभ चेहरा देखा है, इसलिए मेरा दिन बहुत अच्छा बीतेगा।”
“हाँ, हाँ, क्यों नही, क्यों नही,” महाराज प्रसन्न होकर बोले।
दोनों साथ – साथ महल की ओर चल पड़े। उन दिनों राजा का एक आम नागरिक के साथ चलना मामूली बात थी। कोई भी ऐसा देखकर हैरान नही होता था।
राजा को अधिकार था कि वह जिससे चाहे मिले, जहाँ चाहे मिले। और जनता भी यह नही सोचती थी कि उनका राजा जब भी निकले तो रथ पर सवार हो या कि अपने अंगरक्षकों से घिरा हो।
“भई गोपाल, तुम्हे याद तो है न कि आज सबसे पहले मैंने तुम्हारा चेहरा देखा है,” महाराज बोले। “देखते हैं, आज दिन कैसा बीतता है। तभी पता चलेगा कि तुम मेरे लिए शुभ हो या अशुभ। उसके अनुसार तुम्हे इनाम या दंड मिलेगा।”
“बिलकुल महाराज,” गोपाल आदरपूर्वक बोला, “देखते हैं, कौन ज्यादा शुभ है, आप या मै?”
“तुम्हारा मतलब?” महाराज ने तुनककर पूछा। “ज्यादा चतुर बनने की कोशिश न करो।”
“मै तो मसखरा हूँ, महाराज,” गोपाल ने हाथ बांधकर कहा, “मसखरे की बात का बुरा क्या मानना!”
जल्दी ही दोनों महल पहुँच गए। महाराज ने गोपाल को अपने कक्ष में आने का न्यौता दिया। गोपाल चुटकुलों का भंडार था – उसकी बातें सुनकर लोग, ख़ास तौर पर महाराज खुश हो जाते थे। जैसे ही वे सभी लोग बैठे, शाही हज्जाम आ गया।
“आइए महाराज, आपकी दाढ़ी बना दूँ,” हज्जाम मन ही मन शुक्र मना रहा था कि महाराज को दिखने वाला वह पहला व्यक्ति नही था।
“ठीक है,” महाराज बोले, “तुम दाढ़ी बनाओ। और गोपाल पिछली रात तुम जिस शादी में गए थे, क्यों न वहां का किस्सा हो जाए?”
गोपाल ने हमेशा की तरह अपनी कहानी बढ़ा – चढकर सुनानी शुरू कर दी। हर बात में मजाक, हर बात पर लतीफा। हँसते – हँसते महाराज ने पेट पकड़ लिया। हज्जाम भी हस रहा था। पहरेदारों और सेवकों सहित कमरे में सभी लोग हंस रहे थे।
गोपाल के चुटकले सुनते हुए जैसे ही महाराज हिले, हज्जाम का हाथ फिसल गया। और उस्तरा जाकर महाराज के गाल में लगा, जिससे बहुत ज्यादा खून बहना शुरू हो गया। हज्जाम डर के मारे थरथर काम्पने लगा। उसे विशवास था कि महाराज या तो उसे फांसी दे देंगे या फिर देशनिकाला। आखिर महाराज का खून बहा था और यह कोई साधारण बात नही थी।
महाराज के सेवकों ने तुरंत ही मरहम – पट्टी की और खून बहना बंद हो गया। सब चुप – से, सहमे से खड़े थे, सिवाय गोपाल के। वह पहले की तरह मुस्करा रहा था।
FacebookXLinkedInTumblrPinterestRedditWhatsAppShare via EmailPrint
इन कहानियों में व्यंग्य है, हास्य है, रोचकता है, चतुराई है, न्याय है और है सबको गुदगुदा देनेवाली शक्ति। ठीक वैसी जैसी अकबर-बीरबल की कहानियों में है। मुल्ला नसीरुद्दीन या शेखचिल्ली की कहानियों में है। इन कहानियों से सूझ भी मिलती है और आत्मा का संगीत भी।
गोपाल भांड की कहानियाँ हिंदी में
गुण का महत्त्व (कहानी) : गोपाल भाँड़ Gun Ka Mahatva (Bangla Story in Hindi) : Gopal Bhand
समोसे की कहानी : गोपाल भाँड़ Samose Ki Kahani (Bangla Story in Hindi) : Gopal Bhand
सुखदामणि (कहानी) : गोपाल भाँड़ Sukhdamani (Bangla Story in Hindi) : Gopal Bhand
गोपाल का इलाज (कहानी) : गोपाल भाँड़ Gopal Ka Ilaaj (Bangla Story in Hindi) : Gopal Bhand
कटहल पाने की तरक़ीब (कहानी) : गोपाल भाँड़ Kathal Paane Ki Tarqeeb (Bangla Story in Hindi) : Gopal Bhand
अतिथि की भाषा (कहानी) : गोपाल भाँड़ Atithi Ki Bhasha (Bangla Story in Hindi) : Gopal Bhand
पंचायत के पंचों का फैसला (कहानी) : गोपाल भाँड़ Panchayat Ke Panchon Ka Faisla (Bangla Story in Hindi) : Gopal Bhand
भविष्यवाणी (कहानी) : गोपाल भाँड़ Bhavishyavani (Bangla Story in Hindi) : Gopal Bhand
रंक से राजा (कहानी) : गोपाल भाँड़ Rank Se Raja (Bangla Story in Hindi) : Gopal Bhand
सबसे अच्छा कौन ?